शहीद भगतसिंह महाविद्यालय रायसिंहनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान, ADMISSION HELPLINE NO. 01507-220228
📚 नए सत्र के लिए एडमिशन शुरू – बेहतरीन शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए आज ही आवेदन करें। 🎓 देरी न करें! अभी कॉल करें 📞01507-220228 और अपनी सीट सुरक्षित करें।

News & Events

April 2026

Workshops and career counseling sessions.

March 2026

Internal exams and Holi cultural activities.

February 2026

Annual Sports Meet and academic seminars.

January 2026

National Youth Day celebration and New Year orientation program.

View All News

Notice Board

View All Notice Board

WELCOME TO SHAHEED BHAGAT SINGH COLLEGE

College Image

शहीद भगतसिंह महाविद्यालय प्रकृति के मनोहर वातावरण में शहर के शोरगुल से दूर गांव 12 पीएस की जमीन पर गंगनहर की पीएस वितरिका के किनारे रायसिंहनगर से श्री गंगानगर की मुख्य सड़क पर स्थित है | यह महाविद्यालय रायसिंहनगर तहसील के कर्मठ नागरिकों की मेहनत का फल है जिन्होंने अपना पसीना बहाकर पूरे क्षेत्र में

एक-एक रुपया दान इकट्ठा कर इस महाविद्यालय का निर्माण किया और श्रीमती प्रकाश कौर (शहीद-ए-आजम भगतसिंह की बहन ) की अध्यक्षता में श्री केदारनाथ शर्मा मंत्री ( श्रम-यातायात, उपनिवेशन व राजस्थान कैनाल ) के कर-कमलों द्वारा 24 अगस्त 1978 को उद्घाटन किया गया | यह महाविद्यालय इस क्षेत्र के दानवीरों द्वारा दिल खोलकर दिए गए दान से निर्मित हुआ है | वर्ष 1983-84 में इस महाविद्यालय को राज. सरकार से 60% अनुदान पर लिया गया था तथा सञ् 2002-03 से अनुदान 60% से बढ़ाकर 90% कर दिया गया |

Campus

**शहीद भगत सिंह कॉलेज, रायसिंहनगर**
शहीद भगत सिंह कॉलेज, रायसिंहनगर का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, चरित्र निर्माण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देता है। शांत एवं प्रेरणादायक परिसर तथा अनुभवी एवं सहयोगी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाता है।

शहीद भगत सिंह कॉलेज अनुशासन, समर्पण और मूल्य-आधारित शिक्षा के सिद्धांतों में विश्वास रखता है। महाविद्यालय का प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के प्रत्येक चरण में उचित मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रहता है। साथ ही, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा तथा विभिन्न करियर अवसरों के लिए तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वे अपने भविष्य को सफल और उज्ज्वल बना सकें।

Principal's Message

Principal Image

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में सफल होने की कामना करता है और इसके लिए प्रयत्न करता रहता है | रणनीति-कौशल आयोजना और उचित समय प्रबंधन सफलता के मूल मंत्र हैं | इन्हें सही ढंग से प्रयोग करने पर तीव्रता से मंजिल तक पहुंच सकते हैं | याद रहे, विस्तृत ज्ञान करते हुए भी रणनीति कौशल की कमी आपकी राय रोक सकती है, जबकि सही रणनीति कम ज्ञान का उचित और चातुर्य-पूर्ण प्रयोग करते हुए भी सफलता की सीढी बन सकती है |

एक महत्वपूर्ण बात! कभी भी असफलता से घबराएं नहीं बल्कि उसको हथियार बनाइए ! कमियों को तलाशिए, उन्हें दूर करने के तरीकों तथा अधिक मेहनत करने की बात दिमाग में रखें | बस इसको कार्यरूप में परिणित करें | आप विजेता होंगे | आपका अध्ययन काल आपके लिए स्वर्णिम अवसर है, इस अवसर को व्यर्थ ना जाने दें | भविष्य आपके सपनों व मेहनत के अनुरूप होगा | आपकी उन्नति से न केवल आप और आपका परिवार गौरवान्वित होगा बल्कि यह महाविद्यालय भी गौरवान्वित अनुभव करेगा |

SDM's Message

SDM Image

नए स्तर में मैं आप सबका शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर हार्दिक अभिनंदन करता हूँ तथा आशा करता हूँ कि इस महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने वाला प्रत्येक विद्यार्थी उस महान् शहीद के सपनों को पूर्ण करने का प्रयास करेगा जिसके नाम से इस महाविद्यालय की स्थापना हुई है | विद्या के इस भव्य मंदिर के निर्माणकर्ताओं के भी शिक्षा संबंधित कुछ स्वपन थे, उन्हें भी आप पूर्ण करेंगे,

ऐसी मैं आशा करता हूँ ! नियमित और अनुशासनबध्द रहकर अपने स्वर्णिम भविष्य की नींव रखने के शुभ अवसर को हाथ से न जाने दें | अपने, अपने मॉ-बाप के, प्रिय जनों के सपनों को साकार करें | मैं आप से आशा और अपेक्षा करता हूं कि आप महाविद्यालय की सुदृढ़ परंपराओं का पालन करते हुए इसकी उन्नति में अपना योगदान देने के लिए तन-मन से प्रयास करेंगे | विश्वास रहे रखें कि किसी भी सफलता का एकमात्र रहस्य लग्न व निष्ठा के साथ कड़ी मेहनत करना है |

Why Choose SBS

College Trip

Skill Development

Innovation

Training Programs